Bihar Anganwadi Workers New Salary 2024

Bihar Anganwadi Workers New Salary 2024 :-वेतन हुआ दोगुना खुसखबरी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मुखिया ,सरपंच ,पंच, वार्ड सदस्य सभी का मानदेय बढ़ाया गया

Breaking News

Bihar Anganwadi Workers New Salary 2024 :- आज दिनांक 8 /1 /2024  दिन सोमवार को  बिहार मंत्री परिषद की बैठक की कार्यवाही बैठक नीतीश कुमार की अध्य्क्षता  में संपन्न हुई।  आज के बैठक में कई  महत्वपूर्ण मुद्दों  पर मोहर लगी आज के बैठक में कुल 19 प्रस्ताव को स्वीकृति दिए गए हैं। बिहार में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका तथा पंचायत के प्रतिनिधियों जैसे मुखिया , उप मुखिया, सरपंच, पंच आदि के लिए नए साल में नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा का दिया है। आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका तथा पंचायत के प्रतिनिधियों इन सभी के मानदेय में वृद्धि की गई है।

  इस पोस्ट में जानेंगे आंगनबाड़ी सेविका,आंगनबाड़ी सहायिका  तथा पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में कितने रुपए की वृद्धि हुई है। अगर आप भी बिहार में आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका पंचायत प्रतिनिधि है तो आप लोग के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपका वेतन बढ़ा दिया गया है।  आइए  जानते है  अब किसको कितना वेतन मिलेगा विस्तृत जानकारी के लिए पूरा पोस्ट शुरू से अंत तक एक बार जरूर पढ़ें

Bihar Anganwadi Workers New Salary 2024 :- 

दोस्तों जैसा कि आप लोग को पता है बहुत दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने मानदेय बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे अब चुनावी माहौल है तो ऐसी स्थिति में इन सबों के लिए बड़ी खुशखबरी नीतीश सरकार ने दी है। आज के मंत्रिमंडल के बैठक में कुल  19 प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है उसमें आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के वेतन बढ़ाया गया है यह प्रस्ताव आज की बैठक में स्वीकृत हो गई है। 

 बैठक में कुल 19 प्रस्ताव की स्वकृति pdf Download 

आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका को मिलेंगे अब इतने रूपये प्रति माह ( बिहार आंगनवाड़ी सैलरी 2024 )

जैसा कि आप लोग को पता होगा पहले आंगनबाड़ी सेविका को पहले 5900 प्रति माह मानदेय के रूप दिया जाता था जिसे बढ़ाकर ₹7000 कर दिया गया है अर्थात अब आंगनबाड़ी सेविका को प्रतिमा ₹7000 मिलेगा वहीं आंगनवाड़ी सहायिका जिनको  2975 रुपया मिलता था उनका वेतन बढ़कर ₹4000  प्रतिमाह  कर दिए गए हैं।  

मुखिया ,उप मुखिया  सरपंच उप सरपंच वार्ड सदस्य एवं पंच के मानदेय  में इजाफ़ा 

श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई आज कैबिनेट की बैठक में बिहार के पंचायती राज संस्थाओं के ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के मुख्य रूप से 6  पदों के प्रतिनिधियों के मानदेय में इजाफा किया गया है।  जिसमें मुखिया ,उप मुखिया  सरपंच उप सरपंच का मानदेय दुगना कर दिया गया है , वही वार्ड सदस्य एवं पंच के मानदेय में भी इजाफ़ा  किया गया है।

पद पहले  का वेतन अब का वेतन 
मुखिया2 .5  हज़ार 5000 हज़ार 
उप मुखिया1.2 हज़ार 2.5 हज़ार 
सरपंच 2 .5  हज़ार 5000 हज़ार 
उप सरपंच 1.2 हज़ार 2.5 हज़ार 
पंच500800 रुपया 
वार्ड सदस्य 500800 रुपया 

Bihar Anganwadi Workers New Salary 2024

सारांश:- दोस्तों जैसा कि मैं इस लिख में आप लोग को बता चुका हूं बिहार के कैबिनेट की बैठक 8 जनवरी 2024 को संपन्न हुई जिसमें 19 प्रस्ताव पर मोहर लगे।  यह लेख लिखने का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविका आंगनबाड़ी सहायिका ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जैसे – मुखिया ,उप मुखिया सरपंच, उप -सरपंच , पंच ,वार्ड सदस्य आदि के मानदेय में वृद्धि की गई है। कितने रुपए की इजाफा किया गया है इनके मानदेय में  सारी जानकारी इस पोस्ट में बताया गया है उम्मीद करता हूं आप लोग को मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। 

इसे भी पढ़े :-

BY :- Pramod Kumar

दोस्तों मैं Pramod Kumar आप लोग को नई बहाली और रिजल्ट से संबंधित जो भी जानकारी आप लोग देते है वो ऑफिशल वेबसाइट के नोटिफिकेशन से ली जाती है और मेरी पूरी कोशिश यही रहती है कि आप लोग को जो भी जानकारी मिले ऑथेंटिक हो। पुष्टि के लिए आप जिस विभाग से बहाली आती है उसका ऑफिशल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *